ताज़ा ख़बरें

नगर में अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत सोमवार को अटल काव्यांजलि के अंतर्गत होगा कवि सम्मेलन का आयोजन।

खास खबर

नगर में अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत सोमवार को अटल काव्यांजलि के अंतर्गत होगा कवि सम्मेलन का आयोजन।

माणिक्य स्मारक वाचनालय में 10 कवि देंगे काव्य की प्रस्तुति।

खंडवा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपा संगठन द्वारा सात दिवसीय अटल स्मृति वर्ष मनाया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में पूरे जिले में यह कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अटल जी के जीवन चरित्र से काफी कुछ सीखा जा सकता है, छोटे मन से कोई बड़ा नही होता,
टूटे मन से कोई खड़ा नही होता। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर 29 दिसंबर सोमवार को अटल काव्यांजलि के अंतर्गत” कवि सम्मेलन शाम 7:00 बजे से माणिक्य स्मारक वाचनालय खण्डवा मे आयोजित होगा,इस अवसर पर नगर के अनेक कविगण अपनी श्रेष्ठ काव्य प्रस्तुतियाँ देंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कवि सम्मेलन में कवि सुनील उपमन्यु, संतोष चौरे “चुभन” दीपक चाकरे,
तारकेश्वर चौरे, अशोक तारे,गोविंद गीते,गौरव गांवशिन्दे,श्रीमती कविता विश्वकर्मा, संतोष तिवारी, मनीष मलानी काव्य पाठ करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर,अटल स्मृति वर्ष के संयोजक सुधांशु जैन, सह संयोजक तपन डोंगरे, कवि सम्मेलन प्रभारी दिनेश पालीवाल आशीष चटकेले ने शहर की जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से आयोजित कवि सम्मेलन एवं होने वाले कार्यक्रमों में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!