
जसवाडी सूक्ता प्लांट पर नए बने आधुनिक फिल्टर प्लांट का महापौर ने किया अवलोकन।
नई पाइपलाइन के माध्यम से बिना रुकावट शहर में हो रहा है जलप्रदाय, ,,महापौर अमृता यादव,,
खंडवा//समाजसेवी व
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महापौर अमृता यादव के मार्गदर्शन मे खंडवा के समस्त वार्डौ में बिना भेदभाव के विकास कार्य किया जा रहे हैं। जलप्रदाय की समस्या का निदान अगस्त माह से हो चुका है। अगस्त महीने से लगातार जलप्रदाय बिना रुकावट के हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्विमिंग पूल के पश्चात सूक्ता प्लांट पर करोडो रुपए की लागत से नया आधुनिक प्रदेश स्तर का फिल्टर प्लांट बनकर तैयार हो चुका है एवं यहां से शुद्ध पानी भी शहर में सप्लाई हो रहा है। स्वच्छता को लेकर शहर में आने वाले कुछ दिनों बाद सीवरेज का कार्य भी शुरू होने जा रहा है। ट्रांसपोर्ट नगर में भी कार्य प्रगति पर है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि निगम के चुनाव के समय प्रचार के दौरान जनता की मुख्य समस्या पानी थी जिसका निदान महापौर अमृता अमर यादव के नेतृत्व में परिषद द्वारा किया गया है। 125 करोड़ की लागत की नई पाइपलाइन योजना के माध्यम से 37 किलोमीटर चारखेड़ा से खंडवा 800 एम एम डीआई पाइपलाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है। जसवाडी सुक्त प्लांट पर पर नया 13.6 एम एल डी का आधुनिक फिल्टर प्लांट बनकर पूर्ण हो चुका है, शहर में अतिरिक्त पांच टंकियां का निर्माण एवं लगभग 25 किलोमीटर शहर में पाइपलाइन बिछाने का कार्य लगातार चल रहा है। 28 अगस्त से नई पाइपलाइन ने कार्य शुरू कर दिया है जिसके माध्यम से जलप्रदाय व्यवस्थित रूप से जनता को किया जा रहा है। प्रदेश स्तर का आधुनिक फिल्टर प्लांट मूर्त रूप ले चुका है और कार्य प्रारंभ होकर स्वच्छ जल जनता को प्राप्त हो रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नर्मदा जल योजना के माध्यम से ठेकेदार द्वारा 5 वर्ष तक समस्त कार्यों की देखरेख के साथ शहर की जनता को शुद्ध जल प्राप्त होगा। सुक्ता प्लांट का निरीक्षण करते समय महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि शहर की मूलभूत पानी की समस्या का अब निराकरण हो चुका है नई पाइपलाइन के माध्यम से शहर वासियों को जलप्रदाय किया जा रहा है साथ ही आधुनिक फिल्टर प्लांट के माध्यम से शुद्ध जल भी शहर में पहुंच रहा है। विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और जो हमने वादे किए थे वे लगातार पूर्ण हो रहे हैं, लगातार हमारा शहर विकास की ओर अग्रसर है। नए वर्ष में शहर की जनता को व्यवस्थित रूप से जलप्रपात के साथ ही शहर की प्रमुख सड़के सीमेंटीकरण युक्त होगी। फिल्टर प्लांट के अवलोकन के समय महापौर अमृता अमर यादव के साथ एमआईसी सदस्य जल प्रभारी अध्यक्ष राजेश यादव, सोमनाथ काले, विक्की बावरे, प्रवक्ता सुनील, जैन निगम आयुक्त प्रियंका राजावत, जल विभाग कार्यपालनयंत्री वर्षा, धीघोड़े, संजय शुक्ला, राजेश गुप्ता, प्रशांत पंचोरे, गोपाल सिंह चौहान, गौरव खरे, प्रोजेक्ट मैनेजर इंजीनियर महेंद्र पाटीदार सौरभ राठौर सहित अन्य निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।








