ताज़ा ख़बरें

*भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा ने चिकित्सा शिविर आयोजित किया*

खास खबर

*भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा ने चिकित्सा शिविर आयोजित किया*

खंडवा।भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा एवं गुरु कृपा योगा द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क नेचुरोपैथी सेमिनार का आयोजन किया गया।
सिंधी कॉलोनी स्थित गुरु कृपा योगा स्टूडियो में और सिंधी धर्मशाला में उक्त आयोजन किया गया।साथ ही कई अन्य धर्म स्थलों पर यह आयोजन किया गया।आनंद मपुर कुटिया,पदमनगर एवं ब्रह्मकुमारी आश्रम में भी निःशुल्क सेवा भोपाल के आरोग्य केंद्र से आए नेचुरोपैथी डॉक्टर रमेश टेवानी द्वारा नेचुरोपैथी शास्त्र पर आधारित जानकारी दी गई।शिविर का उद्देश्य प्राकृतिक उपचार पद्धतियों के माध्यम से आमजन को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम में नेचुरोपैथी विशेषज्ञों ने योग,प्राणायाम, आहार चिकित्सा,जल चिकित्सा एवं प्राकृतिक दिनचर्या के महत्व पर प्रकाश डाला।डॉ रमेश टेवानी ने रोगों की जड़ तक पहुंचकर बिना दवाइयों के उपचार की पद्धति समझाई।बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिविर में भाग लेकर परामर्श प्राप्त किया।आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों के माध्यम से समाज को प्राकृतिक और संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला कदम बताया।शिविर के दौरान गुरुकृपा योगा स्टूडियो मे योग कर रोग मुक्त जीवन जी रहे सदस्यों को सम्मानित किया गया,जिसमें खुशी वासवानी,सिमरन हेमवानी,लवीना आहूजा, जिया हेमवानी,लता सहजवानी,पलक पिंजानी,गरिमा हेमवानी,जिया सादीजा ,सोनी शिवनानी ,वैजंती कृपलानी ,प्रीति मोटवानी, शालिनी मालवीया पुरवा वर्मा ,लता उपाध्याय, ननदिनी मालविया, आरती राठोर ,गीता पंजवानी,नेहा मालानी,ममता जैसवानी ,सीमा हेमवानी,मोनिका हेमवानी,अनीता चंचलानी,सौम्या सादीजा ,सुम्मती जैसवानी सिमरन आहूजा आदि को सम्मानित किया गया भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठ समाज सेवी अनिल आरतानी द्वारा पेट साफ करने के 100 यंत्र एवं किताब निशुल्क बाटी गई।कार्यक्रम में अतिथि के रुप में ब्रह्मकुमारी आश्रम से शक्ति दीदी एवं सिंधी समाज के वरिष्ठ अनिल आरतानी एपार्षद काजल लालवानी, निरंकारी मंडल की हरि दीदी एवं सीमा आनंद ने निभाई।कार्यक्रम का संचालन नीलम बजाज ने किया।भारतीय सिंधु सभा महीला शाखा अध्यक्ष कोमल होतवानी ने बताया कि साल की समाप्ति एवं नए साल की आगमन पर कुछ ऐसा किया जाए जिससे सभी को लाभ हो ओर दुआएं प्राप्त हो ये सोच रखते हुए उनके द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में 300 से लोगो ने लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम में मुख्य भूमिका भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा की रिद्धि तेजवानी, दीपिका कोटवानी, मीनाक्षी ढोंडवानी, निलम बजाज,रानी खेमानी,नंदिनी राजोरकर,काज़ल लालवानी,जिया मोटवानी,प्रिया मोटवानी,जिया शादीजा,संगीता झुमरानी,अनीता चंचलानी,मोना गुरुबक्शानी आदि सदस्यों ने निभाई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!