*एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर 13 अप्रैल को*
खंडवा।अखंड सिंधी समाज फाउंडेशन द्वारा 560 विभिन्न बीमारियों का निशुल्क उपचार सिंधी धर्मशाला में किया जाएगा।फाउंडेशन के प्रेसिडेंट हरीश तलरेजा ने बताया कि 13 अप्रैल सोमवार सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित इस शिविर में बिना किसी दवाई और बिना किसी गोली के लंदन की नई तकनीक से उपचार किया जाएगा।मुंबई के सुप्रसिद्ध डॉक्टर संतोष पांडेयऔर उनकी 6 सदस्यीय टीम इस शिविर में पंजीकृत मरीजों का निशुल्क उपचार करेगी।बालक धाम के बाबा माधवदास उदासी और हरीश तलरेजा ने इस अवसर का लाभ लेने की अपील की है।शिविर का लाभ लेने के लिए सीधे आयोजन स्थल सिंधी धर्मशाला पहुंचकर निःशुल्क पंजीयन कराया जा सकता है।









