भाजपा संगठन द्वारा भारत रत्न अटल जी के जन्म शताब्दी के उपलक्ष में आज होंगे कार्यक्रम।
खंडवा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्वेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर “अटल स्मृति वर्ष” का आयोजन पूरे प्रदेश के साथ ही खंडवा जिला स्तर पर हो रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत अटल जी की जन्म जयंती के अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के आथित्य में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 25 दिसंबर को प्रातः 9:00 बजे अटल सरोवर नागचुन पर अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम के साथ ही
सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे किशोर कुमार सभागृह सिविल लाइन खंडवा मैं आयोजित होगा। अटल स्मृति प्रदर्शनी का शुभारंभ बुधवार को दोप 12 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर होगा।








