
ब्रह्मगिरि गुरु गादी पर पहुंचकर विधायक ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि खुशहाली की प्रार्थना की।

आगामी दिनों में लगने वाले मेले को लेकर भी आयोजित बैठक में भाग लिया।
खंडवा। ब्रह्मगिर महाराज की गुरु गादी पर आगामी दिनों में मेला आयोजित होने वाला है। मेले को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हें। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बुधवार को विधायक कंचन मुकेश तनवे ने खंडवा विधानसभा क्षेत्र स्थित गुरु गादी ब्रह्मगिर महाराज के दर्शन कर पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। तथा आगामी मेले की तैयारियों के संबंध आयोजित बैठक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजित मेले को लेकर विधायक कंचन मुकेश तनवे के साथ ही उपस्थित जनों ने मेले को लेकर विचार विचार विमर्श कर रूपरेखा तैयार की।
इस दौरान विधायक तनवे ने वर्षों पुराने प्राचीन कुएं की बाउड़ी से बाल्टी द्वारा पानी खींचकर उसका सेवन किया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत संत सिंगाजी महाराज के निमाड़ी भजनों में भी वे सम्मिलित हुए तथा भजनों की प्रस्तुति पर उन्होंने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। इस अवसर पर विधायक कंचन मुकेश तनवे के साथ ही विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे, टिन्ना यादव, राजपाल सिंह चौहान,सुनील जैन, मंडल अध्यक्ष श्याम फुलमाली, मदन तिरोले, जनपद उपाध्यक्ष पुष्पक सिंह राजेश पाटीदार, पवन पाटीदार, प्रेम रावत, विनोद पाटीदार, सतनाम सिंह होरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।












