दीपावली पर निगम के लेखा कक्ष में किया महालक्ष्मीजी का पूजन।
खंडवा। नगर निगम का भंडार सदैव भरा रहे ताकि शहर के चहुंमुखी विकास के साथ गरीबों को जनहितकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहे। इस उपदेश को लेकर प्रतिवर्ष दीपावली के पावन अवसर पर नगर निगम के लेखा कक्ष में दीपावली का पूजन किया जाता है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि दीपावली के पावन अवसर पर दोपहर के शुभ मुहूर्त में सोमवार को को नगर निगम कार्यालय के लेखा कक्ष में जूना राम मंदिर की पुजारी नागेश व्यास द्वारा मंत्रोच्चार के साथ दीपावली का पूजन करवाया गया। पूजन के पश्चात महालक्ष्मी जी की आरती की गई । तत्पश्चात प्रसादी के वितरण के साथ नगर निगम प्रांगण में आतिशबाजी भी की गई। मेयर ईन काउंसिल के जल विभाग के अध्यक्ष राजेश यादव ने ने सभी शहर वासियों को शुभकामना देते हुए कहा कि दीपावली की पावन अवसर पर नगर निगम परिवार द्वारा भगवान श्री गणेश एवं महालक्ष्मी जी का पूजन एवं आरती की गई एवं महालक्ष्मी जी से विनती की गई की नगर निगम का भंडार सदैव भरा रहे जिससे शहर का विकास एवं गरीबों को उनकी योजनाओं का लाभ सदैव मिलता रहे। सुनील जैन ने बताया कि दीपावली इस पूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य राजेश यादव, अनिल वर्मा, सहायक उपायुक्त प्रिया मेहरा,कार्यपालक यंत्री राधेश्याम उपाध्याय, ओम प्रकाश राठौड़, सतीश पालीवाल, राजेंद्र अत्रे, विष्णु दवे, संजय शुक्ला, राजेश गुप्ता, भूपेंद्र सिंह चौहान, अंकुश पटेल,राकेश मालाकार सहित निगम के कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।











