जेसीआई ने जिला अस्पताल में मनाया दीपावली का त्यौहार।
खण्डवा। खंडवा जेसीआई द्वारा दीपावली का पर्व जिला अस्पताल में बनाया गया, मरीजो के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रभु से प्रार्थना की, मरीजों एवं परिजनों साथ ही कार्यरत डॉक्टरो एवं नर्सो को भी मिठाई खिलाई,बच्चों के साथ फुलझड़ी जलायी,इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अनिल बाहेती ने कहा कि लोगों के दुखों में शामिल होना मानवता है, अध्यक्ष सुजाता मोरे ने कहा अच्छा लगता है जब हम खुशियां मिलकर बांटते हैं,समाजसेवी सुनील जैन ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कि बताया कि इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नागेश वालंजकर ,ज्योति वालंजकर , हेमंत मुंदड़ा, डा. अनिल पटेल, डॉ मेघा प्रजापति, नूपुर मोरे, जगदीश पटेल, मनन सोनी, समाजसेवी नारायण बाहेती सुनील जैन आदि उपस्थित रहे।











