ताज़ा ख़बरें

विश्रुत सागर जी महाराज के सानिध्य पार्श्वनाथ जैन मंदिर में आज चढ़ेगी नवीन धर्म ध्वजा

खास खबर

विश्रुत सागर जी महाराज के सानिध्य पार्श्वनाथ जैन मंदिर में आज चढ़ेगी नवीन धर्म ध्वजा

खंडवा। श्री पार्श्वनाथ पोरवाड़ दिगंबर जैन मंदिर सराफा खंडवा में आज 22 अक्टूबर बुधवार को प्रातः 8.30 बजे से मंदिर जी के तृतीय तल पर नवीन ध्वजारोहण करने का कार्यक्रम उपाध्याय श्री विश्रुत सागरजी महाराज ससंघ के सानिध्य में एवं
पंडित निखिलेश जैन के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि मूलनायक श्री पार्श्वनाथ भगवान जी के शिखर पर नवीन ध्वजारोहण करने का सौभाग्य देवेंद्र कुमार सुरेंद्र कुमार सराफ परिवार को प्राप्त होगा एवं श्री आदिनाथ भगवान जी के शिखर पर नवीन ध्वजारोहण का सौभाग्य श्रीमती विजया पहाड़िया कैलाश पहाड़िया परिवार को प्राप्त होगा। शिखर पर नवीन ध्वजा चढ़ाने के बाद पुरानी ध्वजा सहसम्मान ध्वजा चढ़ाने वाले परिवारों को सौपी जाएगी एवं मंदिर जी मे कार्यरत सेवादारों का सम्मान भी किया जाएगा।
पोरवाड़ दिगंबर जैन समाज के मीडिया प्रभारी प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर समाज अध्यक्ष वीरेंद्र भटयांण,सचिव नितीन जैन,उपाध्यक्ष दिनेश कुमार जैन,कोषाध्यक्ष संतोष जैन बॉस सहित ट्रस्टीगण राजेश जैन,पंकज जैन,अतुल जैन,तरुण जैन,संकल्प जैन,सुधांशु चौधरी,अधिवक्ता एवं मंदिर व्यवस्थापक प्रेमांशु जैन सहित समाजजन उपस्थित रहेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!