भगवान महावीर के मोक्ष कल्याण दिवस पर दिगंबर जैन मंदिरों में प्रातः काल चढ़ाया गया लाडू।
नवकार नगर में आयोजित हुआ दीपावली मिलन समारोह।
खंडवा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी समाज जनों के सहयोग से नवकार नगर जैन मंदिर ट्रस्ट मंडल के द्वारा नवकार नगर में दीपावली मिलन समारोह आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में समाज जनों ने उपस्थित होकर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर प्रसादी ग्रहण की। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि कार्तिक कृष्ण की अमावस्या की प्रातः बेला में भगवान महावीर स्वामी ने मोक्ष प्राप्त किया था इस हेतु दिगंबर जैन समाज भगवान महावीर के मोक्ष कल्याणक के दिन दीपावली महोत्सव लाडू चढ़ाकर मानते हैं। अमावस्या के दिन प्रातः काल सभी समाज जनों ने परिवार सहित बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर,सराफा स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर, मोधट रोड आदिनाथ जैन मंदिर,सेठी नगर चंद्र प्रभु जैन मंदिर, कहान नगर आदीनाथ जैन मंदिर के पश्चात नवकार नगर पहुंचकर मुनीसूव्रत दिगंबर जैन मंदिर में दर्शन कर लाडू चढ़ाया। नवकार नगर मंदिर में शांति धारा करने का सौभाग्य सुरेश मीना जैन परिवार को प्राप्त हुआ वही लाडू चढ़ाने का सौभाग्य स्वर्गीय लख्मीचंदजी पाटनी परिवार को प्राप्त हुआ, सभी समाज जनों ने लाडू चढ़ाकर नवकार नगर ट्रस्ट मंडल द्वारा आयोजित नवकार ग्राउंड पर दीपावली महोत्सव के मिलन समारोह में उपस्थित होकर एक दूसरे को दीपावली महोत्सव की बधाई दी एवं स्वल्पाहार की प्रसादी ग्रहण की। आयोजित दीपावली महोत्सव मिलन समारोह मैं नवकार नगर दिगंबर जैन मंदिर के अध्यक्ष पंकज छाबड़ा, मंदिर के ट्रस्टी मनीष पाटनी, अजय पाटनी, आयुष पटौदी, शैलेंद्र बेनाडा, तरुण गंगवाल, पियूष पहाड़िया, सुलभ सेठी,मनीष सेठी द्वारा समाज जनों के सहयोग से आयोजित हुआ। समारोह का संचालन देश के प्रसिद्ध एंकर प्रदीप जैन द्वारा किया गया। अंत में आभार अध्यक्ष पंकज छाबड़ा ने माना।











