*राजस्व विभाग नगर निगम खंडवा द्वारा जलकर एवं संपत्तिकर बकाया वसूली कार्यवाही*
खण्डवा//नगर निगम खंडवा के राजस्व विभाग द्वारा खानशाहवली वार्ड क्षेत्र में बकाया करदाताओं के विरुद्ध वसूली कार्यवाही की गई। इस दौरान संपत्तिकर एवं जलकर के बकायादारों से राशि वसूल की गई तथा कर जमा नहीं करने वाले दो बकायादारों के नल संयोजन विच्छेद किए गए। साथ ही क्षेत्र में पाए गए 5 अवैध नल संयोजनों को भी तत्काल प्रभाव से विच्छेदित किया गया। कुल मिलाकर आज 7 नल विच्छेदन की कार्यवाही की गई।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने संपत्तिकर, जलकर, दुकान किराया एवं अन्य देय राशि शीघ्रता से नगद संग्रह केंद्र या अपने संबंधित सहायक राजस्व निरीक्षक के माध्यम से जमा करें, ताकि किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्यवाही से बचा जा सके।











