तनाव मुक्त जीवन से ही संभव है सच्ची समाजसेवा तनाव मुक्त जीवन के प्रेरणा स्रोत है समाजसेवी सुनील जैन।
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर लियो व लायन्स क्लब खण्डवा का आयोजन।
खण्डवा। मानसिक तनाव मुक्त जीवन से ही व्यक्ति स्वयं के साथ समाज के लिए भी उपयोगी बन सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति हर व्यक्ति के जीवन में आती है, परंतु संयम, धैर्य और उपचार से उसका समाधान संभव है — यह प्रेरणादायी विचार समाजसेवी सुनील जैन ने लायन्स क्लब खण्डवा व लियो क्लब खण्डवा द्वारा विश्व मेंटल हेल्थ डे के अवसर पर आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज से 25 वर्ष पूर्व वे गंभीर पेट दर्द से अत्यधिक परेशान रहे। कई डॉक्टरों के इलाज के बाद भी राहत नहीं मिली। अंततः मुंबई में वर्ष 2000 में दीपावली के पूर्व भर्ती हुआ जहां मेरी हालत और चिंताजनक होती रही। अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर बंका से निवेदन किया कि मेरी स्थिति लगातार बिगड़ रही है अतः आप मुझे एक एक ऐसा इंजेक्शन जिससे मुझे हमेशा के लिए नींद आ जाए लगा दो। डॉक्टर ने कहा कि कभी भी हिम्मत नहीं हारना चाहिए तनाव मन में नहीं होना चाहिए सब ठीक होगा। दूसरे दिन इंडेक्सकोपी जांच के दौरान पता चला कि छोटी आंत में घाव था, उसे निकालनी पड़ेगी। ऑपरेशन के पूर्व एक्स-रे जांच में यह पाया गया कि मेरे शरीर में सिर्फ एक किडनी है यह बात भी मुझे परिजनों को मालूम नहीं थी डॉक्टर के अनुसार जन्म से ही उनकी एक ही किडनी है। 10 घंटे का ईश्वर कृपा से सफल ऑपरेशन हुआ। तनाव मुक्त जिंदगी के कारण इतनी उम्र में भी पूर्णतः फिट रहकर ईश्वर के आशीर्वाद से लगातार समाज सेवा के कार्य में सतत लगा हुआ हूं। पेट के डॉक्टरों ने सलाह दी कि यदि वे तनावमुक्त जीवन अपनाएँगे तो पूर्णतः स्वस्थ रहेंगे। तब से मेने तनाव मुक्त रहकर खुद को समाजसेवा में समर्पित कर दिया। सेवा सप्ताह प्रभारी नारायण बाहेती ने कहाकि श्री जैन तनाव मुक्त हुए तभी वे अज्ञात नवजात शिशुओं का संरक्षण, लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार, नेत्रदान, देहदान, धार्मिक आयोजन, निर्धन सेवा, प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और अनेक सामाजिक संस्थाओं में प्रवक्ता के रूप में कार्य कर शहर के विकास में अमूल्य योगदान दे रहे हैं। “हमें भी तनावमुक्त रहकर दूसरों को प्रेरित करना चाहिए।”
लायन्स क्लब अध्यक्ष व पतंजलि योग प्रशिक्षक आशा उपाध्याय ने स्वागत उदबोधन देते हुए मानसिक स्वास्थ्य विषय पर अपना उदबोधन देते हुए योग व प्राणायाम से मानसिक स्वस्थ्य रहने की महत्वपूर्ण टिप्स बताई। सचिव ओमप्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन लाड़, लियो क्लब अध्यक्ष सुमित परिहार, सचिव अभिषु शर्मा, कोषाध्यक्ष केतन वर्मा, रीजन चेयरपर्सन राजीव मालवीय व झोन चेयरपर्सन अणिमा उबेजा के मार्गदर्शन में यह आयोजन जिला चिकित्सालय परिसर स्थित लायन्स भोजन सेवा केंद्र में संपन्न हुआ।इस अवसर पर समाजसेवी सुनील जैन का शाल, श्रीफल व सम्मान पत्र से सम्मान किया गया। सम्मान स्वीकार करते हुए वे भावुक हो उठे और बोले, “लायन्स क्लब जैसी सेवाभावी संस्था से सम्मान पाकर मैं आभारी हूँ, यह प्रेरणा सेवा कार्यों को और गति देगी।”
कार्यक्रम में गांधीप्रसाद गदले, अखिलेश गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, राजीव शर्मा, घनश्याम वाधवा, सनत श्रीमाली और सुशीला गदले ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का संचालन नारायण बाहेती ने किया तथा आभार अखिलेश गुप्ता ने माना।









