ताज़ा ख़बरें

एक दिन-एक घंटा-एक साथ’ अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया श्रमदान

स्वच्छता की अनूठी मिसाल : 'एक दिन-एक घंटा-एक साथ’ अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने किया श्रमदान

स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान जीपीएम जिले में एक नई पहल के साथ स्वच्छता का संदेश दिया गया। गौरेला के बांधामुड़ा तालाब परिसर में आज सुबह “एक दिन-एक घंटा-एक साथ“ थीम पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने मिलकर श्रमदान किया।

इस अभियान में जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैकरा, गौरेला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे, कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, श्री बृजलाल राठौर, एसडीएम विक्रांत अंचल, सीएमओ नारायण साहू, स्वच्छता दीदियों, स्व-सहायता समूह महिलाओं सहित स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक से भाग लिया। सभी ने हाथ में झाड़ू लेकर स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के संकल्प के साथ मिलकर तालाब परिसर एवं तलब की सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा ’स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती मंडावी ने उपस्थित लोगों को हर वर्ष 100 घंटे यानी सप्ताह में दो घंटे सफाई कार्य करने की शपथ दिलाई और कहा स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं, एक संस्कार है। जब हम सब मिलकर काम करते हैं, तभी बदलाव आता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!