हिंदी को व्यवहार और व्यावसायिक जीवन में स्थान दें– प्रो. वंदना बर्वे
हिंदी दिवस के अवसर पर पीजी कॉलेज में कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ
खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खरगोन 13 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस खरगोन में प्राचार्य डॉ. जीएस चौहान के मार्गदर्शन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अंतर्गत हिंदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस श्रृंखला के प्रथम दिवस हिंदी विभाग और स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान अन्य प्रतियोगिताएँ जैसे भाषण, प्रश्न मंच और स्लोगन लेखन 20 सितंबर तक चलेंगी।
मुख्य वक्ता प्रो. गगन पाटीदार ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और अस्मिता का प्रतीक है। इसकी सरलता और सहजता इसे समाज से जोड़ने की शक्ति देती है। मुख्य अतिथि प्रो. वंदना बर्वे ने कहा कि हिंदी दिवस आत्ममंथन का अवसर है। हमें हिंदी को व्यवहार और व्यवसाय दोनों में प्रयोग करना चाहिए ताकि इसका दायरा और बढ़े। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. रविन्द्र बर्वे ने कहा कि हिंदी भारत की विविधता को जोड़ने वाली भाषा है। इसे साहित्य तक सीमित न रखकर शिक्षा, प्रशासन और तकनीक में भी स्थान देना चाहिए। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. डी.एस. बामनिया ने कहा कि हिंदी जैसी सरल भाषा समाज के हर वर्ग को जोड़ने में सक्षम है।
भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. गणेश पाटिल ने प्रकोष्ठ की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य छात्रों में भारतीय संस्कृति, मूल्य और हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश चौहान ने किया और अंत में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. गायत्री चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रो. एस.आर. डावर, प्रो. चिटू सिंह चौहान, प्रो. गोविंद मेहरा, प्रो. धर्मेंद्र पाटीदार, प्रो. जगदीश पावरा, प्रो. संजय कोचक सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
2 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
2 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
2 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
2 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
2 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
2 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
2 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
3 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा
3 days ago
महावीर जयंती की छुट्टी में बदलाव, अब 30 मार्च को रहेगा अवकाश