बिहार

आदर्श पंचायत मोतीपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र का मुखिया प्रेमा देवी ने किया उदघाटन

आदर्श पंचायत मोतीपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र का मुखिया प्रेमा देवी ने किया उदघाटन
समस्तीपुर । जिले के रोसड़ा प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत राज मोतीपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र का उदघाटन किया गया। उदघाटन कार्यक्रम पंचायत सरकार भवन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उदघाटन पंचायत की मुखिया प्रेमा देवी स्वास्थ्य उपकेंद्र मुखिया प्रेमा देवी एवं पीएचसी प्रभारी रोसड़ा के संयुक्त प्रयास से शुरू किया गया है। उदघाटन समारोह में पीएचसी रुद्र के पदाधिकारीगण, मोतीपुर पंचायत की एएनएम, आशा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर मुखिया प्रेमा देवी ने कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र पंचायत वासियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि अब ग्रामीणों को छोटी- बड़ी बीमारियों के उपचार के लिए प्रखंड या जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। पंचायत सरकार भवन में ही निःशुल्क दवा वितरण और प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी। बतादें कि उक्त पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र खुल जाने से आसपास के लोगों में बेहद खुशी देखी जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!