
आरसेटी में प्लंबिंग व सैनिटरी वर्क्स का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ
खण्डवा 12 सितम्बर, 2025 – मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान खंडवा के माध्यम से खंडवा जिले के ग्रामीण क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह परिवार एवं अन्य गरीब परिवारों के 26 युवाओं को प्लंबिंग व सैनिटरी वर्क्स का 30 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आरसेटी, खंडवा के निदेशक ने बताया कि स्टार ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान, खंडवा में यह प्रशिक्षण 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक दिया जाएगा।










