ताज़ा ख़बरें

पॉलिटेक्निक में कॉलेज लेवल काउंसलिंग हेतु अंतिम तिथि 15 सितंबर

खास खबर

पॉलिटेक्निक में कॉलेज लेवल काउंसलिंग हेतु अंतिम तिथि 15 सितंबर
खण्डवा 12 सितम्बर, 2025 –
 पॉलिटेक्निक कॉलेज खंडवा में शैक्षणिक सत्र 2025 -26 में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए कॉलेज लेवल काउंसलिंग की अंतिम तिथि 15 सितंबर रहेगी। इसके पश्चात किसी भी कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया बंद हो जाएगी। प्राचार्य ने बताया कि कक्षा 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी इलेक्ट्रिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं  मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट विषयों में प्रवेश ले सकते हैं। इलेक्ट्रिकल विषय में 1 सीट, सिविल में 1 सीट, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन में 2 सीट, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में 26 सीट उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट में सीधे सेकंड ईयर में प्रवेश ले सकते हैं। कक्षा 12वीं गणित विषय से उत्तीर्ण या आई.टी.आई उत्तीर्ण विद्यार्थी सीधे सेकंड ईयर में इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशन, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग सिविल और कंप्यूटर साइंस में प्रवेश ले सकते हैं।
प्राचार्य ने बताया कि सामान्य वर्ग के ऐसे छात्र जिनके पास कमजोर आय वर्ग का सर्टिफिकेट है, तो वे इलेक्ट्रिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन एवं रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग ब्रांच में प्रवेश ले सकते हैं। पॉलिटेक्निक कॉलेज खंडवा में अब रिक्त सीटों पर अभ्यर्थी एम.पी. ऑनलाइन से सीएलसी राउंड का रजिस्ट्रेशन करवा कर 15 सितंबर को प्रातः 11 बजे कॉलेज में उपस्थित होकर संस्था स्तर की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!