

थाना छपारा पुलिस ने नकबजनी के आरोपियों को पकडने में सफलता प्राप्त की। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना छपारा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खुर्सीपार मे 28-29 अगस्त की दरम्यानी रात प्रार्थी बसंत कुमार पिता घस्सीलाल बरमैया उम्र 67 वर्ष निवासी ग्राम खुर्सीपार थाना छपारा के सूने मकान का ताला तोडकर अज्ञात चोरो द्वारा सोने चांदी के जेवरात, एलसीडी टीवी, सिलाई मशीन, चार नग पीतल की गुंडी कुल कीमत करीबन तीन लाख रूपये की चोरी करने की रिपोर्ट पर थाना छपारा मे पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया और अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। थाना प्रभारी छपारा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राप्त साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम द्वारा 2 आरोपियों को अभिरक्षा में रखकर कर पूछताछ की गई, जिन्होंने सूने मकान में सोने-चांदी के आभूषण, घरेलू सामान और नगदी रुपये चोरी करना स्वीकार किया।













