छपारा। मौसम के अचानक बदले मिजाज और तेज आंधी-तूफान ने बंजारी घाटी क्षेत्र में भारी असर डाला। तेज हवाओं के कारण छपारा-भीमगढ़ मुख्य मार्ग पर कई विशालकाय पेड़ गिर गए, जिससे सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद की जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान आर्मी मेन,भीमगढ़ क्षेत्र के जनपद सदस्य तौफीक खान तथा स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में सक्रिय सहयोग दिया।
ग्रामीणों ने कुल्हाड़ी, कटर और अन्य उपकरणों की सहायता से पेड़ों की बड़ी-बड़ी डालियों को काटकर रास्ता साफ करने में मदद की। नगर परिषद की जेसीबी और लोगों की संयुक्त मेहनत से कुछ ही समय में मार्ग को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया, जिससे फंसे हुए यात्रियों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय लोगों ने आर्मी मेन, नगर परिषद की टीम और सहयोग करने वाले नागरिकों की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने मिलकर विपरीत परिस्थितियों में मानवता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। इस सामूहिक प्रयास से जल्द ही यातायात बहाल हो सका और बड़ी परेशानी टल गई।