ताज़ा ख़बरें

वाहन चलाने में सुरक्षा जरूरी, ,, महेंद्र तारनेकर,,

जैसी सप्ताह अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा हेतु लर्निंग लाइसेंस अभियान संपन्न

वाहन चलाने में सुरक्षा जरूरी, ,, महेंद्र तारनेकर,,

जैसी सप्ताह अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा हेतु लर्निंग लाइसेंस अभियान संपन्न

जेसीआई खंडवा का व्यावसायिक आयोजन सम्पन्न।

खंडवा। जेसीआई सप्ताह अंतर्गत कई प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कई प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा रहा है समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जेसीआई अध्यक्ष सुजाता मोरे के मार्गदर्शन में पूरी टीम द्वारा जैसी सप्ताह का आयोजन चल रहा है। शुक्रवार को महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लर्निंग लाइसेंस बनवाने का विशेष अभियान चलाया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में शामिल उप पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर ने कहा कि लाइसेंस गाड़ी चलाने के लिए हैं परंतु यह हमारी रक्षा का उपाय नहीं है। हमें नियमों का पालन करते हुए गाड़ी चलाना चाहिए। हेलमेट पहनना, मोबाइल पर बात न करना—यह शासन के लिए नहीं बल्कि हमारी स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।” उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष अपराध में 2 लाख और सड़क दुर्घटनाओं में करीब 6 लाख लोग अपनी जान गंवाते हैं। अपनी सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। जेसीआई खंडवा के रणवीर चावला ने उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई कि वे मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी नहीं चलाएँगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों का स्वागत जेसीआई अध्यक्षा सुजाता मोरे तथा हेमंत मुंदड़ा ने किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारनेकर ने महिलाओं को लर्निंग लाइसेंस भेंट किये ,पूर्व अध्यक्ष अनिल बाहेती ने घोषणा की कि अक्टूबर माह में रोड पर मोबाइल चलाने वालों को गुलदस्ता भेंट कर जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक रोहित मिश्रा थे। इस अवसर पर नागेश वालंजकर, हर्ष अग्रवाल, अनुज खंडेलवाल, देव महोबिया, डॉ. मेघा प्रजापति, ज्योति वालंजकर सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।आजआयोजित अन्य कराओके प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में भावेशकर, अशोक शर्मा और तोरल बक्षी रहे। प्रतियोगिता में 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम संयोजक काव्यांश जोशी थे। संचालन हरदीप सिंघ छाबड़ा ने किया। जेसीआई के सक्रिय सदस्यों अनिल बाहेती, हेमंत मुंदड़ा, नागेश वालंजकर, रणवीर चावला, समाजसेवी सुनील जैन।अनुज खंडेलवाल, रोहित मिश्रा, भूपेंद्र सिंह मौर्य, सतीश जैन, प्रिंस जिंदल, हर्ष अग्रवाल, ज्योति वालंजकर, शुभम अग्रवाल और अंशुल सैनी ने बताया कि उन्हें जेसीआई से क्या लाभ हुआ साथ ही बिजनेस बोर्ड की बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें चैंबर ऑफ कॉमर्स के नारायण बाहेती ने व्यवसाय में सफलता पाने और लाभ कमाने के उपाय बताए। बैठक में 20 अन्य साथी भी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!