ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेशसिवनी

8 घंटे में मिला खोया बैग, 8 तोला सोना सुरक्षित लौटाकर कोतवाली पुलिस ने जीता भरोसा

सिवनी। कोतवाली पुलिस की तत्परता और ईमानदारी का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। जिला भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप राय की बहन एवं अधिवक्ता प्रीति राय का बैग 1 जून को नगर पालिका चौक के पास स्कूटी से गिर गया था। बैग में करीब 8 तोला सोने के आभूषण रखे हुए थे।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर बैग का पता लगाकर उसे सुरक्षित बरामद कर लिया तथा प्रीति राय को सौंप दिया।

पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही से प्रभावित होकर प्रदीप राय एवं उनके परिवार ने पुलिस टीम के सम्मान में ₹21,000 का चेक पुलिस अधीक्षक को भेंट किया। सिवनी पुलिस ने एक बार फिर नागरिकों की सुरक्षा और विश्वास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!