छपारामध्यप्रदेशसिवनी

48 घंटे में नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब करने में छपारा पुलिस को सफलता

छपारा,सिवनी। छपारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर एक नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र के रामटेक बस स्टैंड से सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जून 2026 को एक प्रार्थी ने थाना छपारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। मामले में थाना छपारा में अपराध क्रमांक 284/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी लखनादौन अपूर्व भलावी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से बालिका की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान सूचना मिली कि नाबालिग बालिका महाराष्ट्र के नागपुर जिले स्थित रामटेक बस स्टैंड पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल रवाना हुई और बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक खेमेन्द्र कुमार जैतवार, उप निरीक्षक मंजू रहांगडाले, सहायक उप निरीक्षक शैलेष तिवारी, आरक्षक आशीष सिंह चौहान एवं आरक्षक रवि कुमार बहेटवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जिला पुलिस सिवनी ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाने को दें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!