ताज़ा ख़बरें

सुमित पचोरी अभय चौधरी होंगे खंडवा बुरहानपुर जिले के ऑब्जर्वर।

दोनों प्रभारी बुधवार को पहुंचे खंडवा अपेक्षित पदाधिकारी की ली बैठक।

सुमित पचोरी अभय चौधरी होंगे खंडवा बुरहानपुर जिले के ऑब्जर्वर।

दोनों प्रभारी बुधवार को पहुंचे खंडवा अपेक्षित पदाधिकारी की ली बैठक।

सुभाष कोठारी धार एवं हरीश कोटवाले नर्मदा पुरम के बने ऑब्जर्वर।

खंडवा।। भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा प्रत्येक जिले में दो-दो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं जिन्हें दायित्व दिया गया है कि जिले में पहुंचकर पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों कोर समिति के सदस्यों से मुलाकात कर भाजपा की जिला कार्यकारिणी, छूटे हुए मंडल अध्यक्षों के नाम का चयन एल्डरमैन के नाम का चयन एवं अन्य नियुक्ति को लेकर बैठक में चर्चा कर नामों को भोपाल भेजना हें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी ने नया प्रयोग करते हुए प्रदेश के प्रत्येक जिलों में दो-दो आब्जर्वर नियुक्त किए हैं। खंडवा बुरहानपुर जिले के लिए पूर्व जिला अध्यक्ष भोपाल ग्वालियर सुमित पचोरी, अभय चौधरी को नियुक्त किया है। पार्टी संगठन के दिशा निर्देश अनुसार यह दोनों प्रभारी बुधवार को खंडवा पहुंचे और अग्रवाल ओवरसीज में आयोजित बैठक मे प्रदेश संगठन द्वारा अपेक्षित पार्टी के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की एवं जिले की कार्यकारिणी, एल्डरमैन की नियुक्ति एवं अन्य नियुक्तियों को लेकर विचार विमर्श कर पारदर्शी तरीके से नाम की सूची पर मंथन हुआ। जयशंकर के दिशा निर्देश पर प्रदेश संगठन के दिशा निर्देश पर प्रभारी को जो कार्य का दायित्व किया गया है सात दिनों में पूर्ण किया जाना हे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित बैठक में दोनों ऑब्जर्वर सुमित पचौरी अभय चौधरी के साथ ही जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे,नारायण पटेल, छाया मोरै, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे के साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष महामंत्री एवं अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित थे। इसी के साथ खंडवा के पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश कोटवाले को नर्मदा पुरम रायसेन एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष कोठारी को धार एवं ग्रामीण धार का आब्जर्वर नियुक्त किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!