खरगोनमध्यप्रदेश

हरियाली महोत्सव पर पत्रकारों ने ओल्ड पीआरओ परिसर में किया पौधारोपण

खरगोन त्रिलोक न्यूज़ ब्यूरो रिपोर्ट

हरियाली महोत्सव पर पत्रकारों ने ओल्ड पीआरओ परिसर में किया पौधारोपण

 

    📝 त्रिलोक न्यूज़ ब्यूरो –  खरगोन 24 जुलाई 2025। हरियाली महोत्सव के अवसर पर 24 जुलाई को पत्रकारों ने ओल्ड पीआरओ परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पहल में कई पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण जागरूकता बढ़ाना और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना था।

 

     इस अवसर पर पत्रकारों ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा रखने में योगदान दें।पौधरोपण के दौरान पत्रकार शशि शर्मा, सदाशिव वर्मा, नरेंद्र भटोरे, रामेश्वर बडोले, संजय पाराशर, मनीष मड़ाहर, ओम रामनेकर, ममताराम पाटूद, उमेश रेवलिया, भारत पटेल, शुभम बगलाने और अन्य पत्रकारों उपस्थिति में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर मीठा नीम, कटहल, शमी और बिल्वपत्र और छायादार व फलदार पौधे का पौधारोपण किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!