नवांकुर सखी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, निकाली कलश यात्रा
📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खरगोन, 24 जुलाई 2025। मप्र जन अभियान परिषद के नवांकुर सखी-हरियाली यात्रा में सम्मिलित नवांकुर सखियों द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा विधि विधान से वेदा नदी का पूजन कर माता घाट से कालीका माता मंदिर होते हुए नगर भ्रमण कर वापस वेदा नदी किनारे माता घाट पर समापन किया गया। जहां नवांकुर सखी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक श्री विजय शर्मा ने नवांकुर सखी के उद्देश्य को बताया गया एवं सखियों को बीज रोपित पौधे का वितरण किया गया। पर्यावरण संरक्षण में उनकी सतत और सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा की है। अभियान का प्रमुख उददेश्य नारी शक्ति के माध्याम से स्वैच्छिकता के आधार पर पर्यावरण संरक्षण करना है। उल्लेखनीय है कि परिषद द्वारा प्रदेश के 313 विकासखंडों के 1565 सेक्टिरों में हरियाली अमावस्या 24 जुलाई से आगामी 05 दिवसों तक नवांकुर सखी-हिरयाली यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन के अंतर्गत प्रत्येक सेक्टर में 100 महिलाएं नवांकुर सखी के रूप में पंजीकृत की गई हैं। ये नवांकुर सखियां 11 बीज रोपित एवं अंकुरित पौध रोपित थैलियों के माध्यम से अपने घर की बगिया में पौधे विकसित करेंगी। मप्र जन अभियान परिषद की इस नवाचारी पहल से प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में 5500 पौधे तैयार होंगे। 1,56,500 नवांकुर सखियों द्वारा संपूर्ण प्रदेश में 17,21,500 पौधे तैयार होंगे। विकसित पौधों को रोपण लायक होने की स्थिति में एक पेड़ मॉ के नाम अभियान में शासकीय या निजी भूमि में परिवार महत्व के अवसरों पर रोपित किया जायेगा। ये पौधे एक पेड़ मॉ के नाम अभियान में आगामी वर्षों में रोपित होंगे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अशोक वैध शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक गोगावा, वरिष्ठ नागरिक श्री भागीरथ सिंह चौहान, ब्लॉक समन्वयक श्री धर्मेंद्र गुप्ता, नवांकुर संस्था अध्यक्ष श्री विनोद गुप्ता, श्री सुमेर सिंह सोलंकी, श्री शंकर सिंह देवडे, श्री रूप सिंह चौहान, परामर्शदाता गोविंदा गुप्ता, प्रीति शर्मा, सुनीता बोरसे उपस्थित तजरहे।
छपारा : सांदीपनि विद्यालय में प्रवेशोत्सव के साथ नए सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ
6 days ago
बरबसपुर में विकास की नई राह : विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया ग्रेवल रोड का भूमिपूजन
6 days ago
पीएम मातृ वंदना योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस
6 days ago
(no title)
6 days ago
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
1 week ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
1 week ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
1 week ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
1 week ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
1 week ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——