परिजनों की स्मृति, बच्चों के जन्मदिन पर या अन्य अवसर पर रोपित करेंगे पौधे
खरगोन, 24 जुलाई 2025। म.प्र जन अभियान परिषद खरगोन द्वारा 24 जुलाई 2025 से एक सप्ताह तक नवांकुर सखी अभियान चलाया जा रहा है। नवांकुर का मुल उददेश्य महिलाओं को पर्यावरण से जोड़ना। जिले के 45 सेक्टर में प्रत्येक सेक्टर में 100-100 महिलाओं का ऑनलाइन पंजीयन किया गया है। हर सेक्टर में 01 कार्यक्रम का आयोजन कर प्रत्येक नवांकुर सखी महिलाओं को 11-11 बीज रोपित थैलियों का वितरण किया जाएगा। जिले में कुल 50 हजार रोपित थैलियॉ महिलाओं को दी जाएगी। जिन्हंे एक वर्ष तक देखभाल कर पौधा बनने पर परिजनों की स्मृति में बच्चों के जन्मदिन पर या अन्य अवसर पर रोपित किया जाकेगा।
इसी तारत्म्य में परिषद द्वारा दिंनाक 24 जुलाई को जिले के ग्राम बरूड़, डालका, दशनावल, पिपलझोपा, झिरन्या, गोगावा, कसरावद एवं बड़वाह में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम की महिलाओं के साथ शासकीय स्कूल के प्राचार्य, शिक्षणगण एवं ग्राम समिति के अध्यक्ष, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विजय शर्मा व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ नवांकुर एवं सीएमसीएलडीपी के मेंटर व छात्र-छात्राऐं ने पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर इस नये उत्तम नवाचार की सराहना की एवं पर्यावरण का महत्त बताते हुए इसके संरक्षण का दायित्व सभी का है। सभी ग्रामीण एवं उपस्थित जन समूह को पौधारोपण करने का आव्हान किया गया। साथ ही गोगावा ब्लाक में भी कार्यक्रम आयोजित हुए।
छपारा : सांदीपनि विद्यालय में प्रवेशोत्सव के साथ नए सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ
6 days ago
बरबसपुर में विकास की नई राह : विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया ग्रेवल रोड का भूमिपूजन
6 days ago
पीएम मातृ वंदना योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस
6 days ago
(no title)
6 days ago
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
1 week ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
1 week ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
1 week ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
1 week ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
1 week ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——