सेगांव विकासखण्ड में महिला स्व-सहायता समूहों के व्यवसायों का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण
आस्था प्रशिक्षण केंद्र में महिला उद्यमिता और रोजगार प्रशिक्षण पर हुई चर्चा
खरगोन, 24 जुलाई 2025। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश सिंह ने सेगांव विकासखण्ड में शुभ लाभ समूह की प्रियंका गुप्ता दीदी की दाल व्यवसाय दुकान का निरीक्षण किया एव आय व्यय की जानकारी ली। इस दौरान प्रियंका ने बताया कि मैं स्वयं आस्था महिला आजीविका सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र में प्रबंधक का कार्य करती हूं। बाजारों में भी दाल की दुकान लगाते है एवं मेरे पति कम्प्यूटर का कार्य करते है। जिससे मेरी मासिक शुद्ध आय 10 से 15 हजार रुपये एवं वार्षिक आय 01 लाख से 01 लाख पचास हजार तक हो जाती है।
इसके पश्चात जिला पंचायत सीईओ श्री सिंह ने मंजूला राजेश के यहां किराना, कटलरी दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान मंजू दीदी द्वारा किराना, कटलरी, अंडा एवं खेती की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया इससे मुझे शुद्ध मासिक आय 12 से 15 हजार रुपये व वार्षिक आय 01 लाख से सवा लाख रुपये हो जाती है। इस दौरान सीईओ श्री सिंह द्वारा आस्था सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र सेगांव में संचालित कस्टम ज्वेलरी 14 दिवसीय चल रहे प्रशिक्षण की जानकारियां ली। उन्होंने प्रशिक्षण ले रही प्रशिक्षणर्थियों से रोजगार के बारे में चर्चा की। इसके साथ सीईओ श्री सिंह ने सीटीसी केंद्र का निरीक्षण कर साफ सफ़ाई और अच्छा खाना बनाने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सीईओ रीना अन्सारी, जिला प्रबंधक शुष्म वित, श्री किरन कठाने, ब्लॉक प्रबंधक सन्तोष यादव, सहायक प्रबंधक अनन्दराम पाटीदार, कल्पना सेंगर, निरु नरगावे, अंतिम मंडलोई, दिलीप सोलंकी, ज्योति मुकाती उपस्थित रहे।
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
5 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
5 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
5 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
5 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
5 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
5 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
5 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
5 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा