नशे से दूरी, है जरूरी अभियान के तहत खुशहाली सेवा संस्थान ने प्रेरक गीतों के माध्यम से जागरूक किया
ये फ़ैशन नहीं, एक फंदा है, जीवन मिटाने का खेल गंदा है
📝खरगोन 23 जुलाई 2025। पुलिस प्रशासन द्वारा नशे से दूरी, है जरूरी अभियान के अंतर्गत खुशहाली सेवा संस्थान द्वारा देवी अहिल्या शा. उमा. विद्यालय क्रमांक 2 में नशा मुक्ति अभियान जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। संस्था के एडवाइजर आशीर्वाद जैन द्वारा सभी का परिचय दिया। संस्था उपाध्यक्ष रमाकांति पटेल द्वारा युवाओं को नशे से बचाने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। प्रवक्ता शालिनी गांवशिंदे ने नशे से शारीरिक विकृति आने के कारण व दुष्प्रभाव बताएं।
संस्था अध्यक्ष डॉ. श्वेता चौधरी ने युवा वर्ग के नशे करने के क्या कारण होते है? यह बताते हुए रियल हीरोज के जीवंत उदाहरण दिए। साथ ही नशे किस किस रूप में किए जाते है, उससे कैसे अपने जीवन को बचाएं, युवाओं के साथ संवाद करते हुए स्वरचित प्रेरक गीत से उन्हें जागरूक किया। अंत में संस्था सदस्य प्रियंका ने भी नशामुक्ति के लिए संबोधित किया। संस्था सदस्य भावना सोनी ने छात्रों को क्या करें, क्या ना करें के निर्देश के पर्चे वितरित किए। विद्यालय के प्राचार्य श्री महेश कुशवाह ने इस अभियान को कक्षा 8वीं से 10वीं तक के छात्रों के लिए भी आयोजित करने के लिए संस्था को कहा। विद्यालय के शिक्षक श्री दीपक वाघ ने कार्यशाला की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। शिखा जोशी, अर्चना गुप्ता, रचना गुप्ता एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे।