ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

डिंडोरी में नियमों की उड़ रही धज्जियां: पेट्रोल पंपों पर खुलेआम बोतलों और डिब्बों में दिया जा रहा पेट्रोल

​डिंडोरी।
शासन-प्रशासन और सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर डिंडोरी जिला मुख्यालय सहित आसपास के पेट्रोल पंपों पर धड़ल्ले से बोतलों और डिब्बों में पेट्रोल दिया जा रहा है। आगजनी के खतरों और सुरक्षा कारणों के चलते खुले में पेट्रोल देने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, लेकिन मुनाफे के चक्कर में पेट्रोल पंप संचालक और कर्मचारी इन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।
​हादसों को खुला निमंत्रण, प्रशासन मौन
​शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से लेकर रात तक लोग हाथ में प्लास्टिक की बोतलें, जरकिन और डिब्बे लेकर कतारों में खड़े नजर आ जाते हैं। कर्मचारी भी बिना किसी झिझक के इन असुरक्षित साधनों में पेट्रोल भर रहे हैं।
​बड़ा खतरा: प्लास्टिक की बोतलों में पेट्रोल ले जाना बेहद संवेदनशील और खतरनाक है। थोड़ी सी भी लापरवाही या घर्षण से बड़ी आगजनी हो सकती है।
​अप्रिय घटनाओं का डर: खुले में पेट्रोल की बिक्री से असामाजिक तत्वों द्वारा अप्रिय घटनाओं को अंजाम देने का अंदेशा भी बना रहता है। *सैयद इसहाक अली जिला हेड त्रिलोक न्यूज़ डिंडोरी*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!