ताज़ा ख़बरें

पिछले 24 घंटों मे हरसूद और पुनासा में 3-3 तथा खालवा में 2 मिली मीटर वर्षा हुई —

खास खबर

पिछले 24 घंटों मे हरसूद और पुनासा में 3-3 तथा खालवा में 2 मिली मीटर वर्षा हुई

खण्डवा//पिछले चौबीस घंटों में खंडवा जिले में 1.6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले चौबीस घंटों में हरसूद और पुनासा में 3-3 तथा खालवा में 2 मिली मीटर वर्षा दर्ज हुई है। जबकि खंडवा और पंधाना तहसीलों में कोई वर्षा दर्ज नहीं हुई । अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष 23 जुलाई तक जिले में 332.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी, जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 232.4 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खंडवा तहसील में 242 मिली मीटर, हरसूद तहसील में 233 मिली मीटर, पन्धाना तहसील में 162 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 207 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 318 मिली मीटर वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!