ताज़ा ख़बरें

10 दिनों से चल रहे जिन सहस्त्रनाम मंडल विधान का आयोजन संपन्न,विश्व शांति हेतु किया गया महायज्ञ।

खास खबर

10 दिनों से चल रहे जिन सहस्त्रनाम मंडल विधान का आयोजन संपन्न,विश्व शांति हेतु किया गया महायज्ञ।

खंडवा ।। पापो ओर दोषों को दूर करने के लिए अष्टानिका पर्व में 1 जुलाई से 10 जुलाई तक धासपुरा महावीर दिगंबर जैन मंदिर में जिन सहस्त्रनाम मंडल विधान का आयोजन पहली बार मुनी श्री विश्रुत एवं निर्वेद सागर जी महाराज के सानिध्य में किया गया। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि खंडवा के इतिहास में प्रथम बार जिन सहस्र नाम विधान मंडल का आयोजन मंदिर में 10 दिनों तक किया गया श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर प्रतिदिन सभी के कल्याण के लिए अर्ध चढ़ाए। सुनील जैन ने बताया कि इस विधान का शास्त्रों में उल्लेख है की उक्त विधान को करने से पापों एवं दोषों का अतिशीघ्र शमन होता है एवं परिवार में सुख शांति बनी रहती है। प. पू .आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी की भावना थी कि वर्ष 2025 *विधान पर्व* वर्ष रूप में मनाया जाए..इसी कड़ी में खंडवा के इतिहास में प्रथम बार समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया के संयोजन एवं ममता कासलीवाल एवं जवाहरलाल जैन के निर्देशन में 1जुलाई से 10 जुलाई तक दस दिवसीय जिनसहस्त्रनाम विधान का आयोजन मंदिर में आयोजित हुआ।समापन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार को जवाहरलाल जैन के मंत्रोचार के साथ विश्व शांति महायज्ञ के साथ संपन्न हुआ। दसवें दिन के विधान एवं हवन के आयोजक वॉइस ऑफ विस्मिताश्री ग्रुप खंडवा रहे । समस्त समाज द्वारा भक्ति भाव से यह विधान किया गया। साथ ही समाधि सम्राट गणाचार्य श्री 108 विराग जी महाराज जी के प्रथम समाधि दिवस पर आचार्य श्री के चरण पादुका का प्रक्षालन एवं गुरु पूजा करने का अवसर वॉइस ऑफ विस्मिताश्री ग्रुप को प्राप्त हुआ ।आपको बता दें परम पूज्य उपाध्याय मुनि श्री विश्रुत सागर जी महाराज ससंघ का मंगल सानिध्य एवं आशीर्वाद इस विधान में प्राप्त हुआ। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उपाध्याय मुनिराज का पाद‌ प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य वॉइस ऑफ विस्मिताश्री ग्रुप के सदस्य अजय पुष्पा लुहाड़िया,संगीता कमला रावका एवं प्रीति लुहाड़िया को प्राप्त हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!