
खंडवा से संदीप सोनी ने की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक में सहभागिता
मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में 31 जुलाई को प्रदेशभर में सौंपे जाएंगे ज्ञापन
खंडवा/
कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष अरविंद बागड़ी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मध्य प्रदेश के 28 जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि खंडवा का प्रतिनिधित्व कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष (जिला खंडवा) संदीप सोनी ने किया। बैठक में उन्होंने जिले के व्यापारियों की चिंताओं एवं सुझावों को प्रदेश नेतृत्व के समक्ष रखा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 31 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों में कृषि उपज मंडी समिति के माध्यम से राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर मंडी शुल्क वृद्धि वापस लेने की मांग की जाएगी।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मंडी शुल्क में वृद्धि से प्रदेश के व्यापारियों और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा तथा मंडियों का व्यापार प्रभावित होगा। यदि सरकार निर्णय वापस नहीं लेती है, तो कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ चरणबद्ध लोकतांत्रिक आंदोलन एवं जन-जागरण अभियान चलाएगा।











