
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट
कटनी – सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बाकल थाना क्षेत्र अंतर्गत बाकल सलैया पटोरी इमलिया गांव में सट्टे का अवैध कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस गैरकानूनी गतिविधि में स्थानीय पुलिस की मिलीभगत भी सामने आ रही है, जिससे सटोरियों के हौसले बुलंद हैं।
बताया जा रहा है कि खुलेआम सट्टा संचालित किया जा रहा है और प्रशासन पूरी तरह से अनजान बना हुआ है या फिर अनदेखी कर रहा है। इससे क्षेत्र के युवाओं पर भी बुरा असर पड़ रहा है और सामाजिक बुराइयां बढ़ रही हैं।








