

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: -1;
कटनी। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विश्वकर्मा पार्क के पास स्थित एक पुरानी जर्ज़र बिल्डिंग का हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। यह घटना देर रात के समय घटी, जिस कारण बिल्डिंग के नीचे स्थित दुकानें बंद थीं और वहां कोई मौजूद नहीं था। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह बिल्डिंग काफी पुरानी और जर्जर अवस्था में थी। कई बार इसकी मरम्मत और सुरक्षा के लिए नगर निगम को अवगत भी कराया गया था, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों ने इसे एक बड़े हादसे से बचाव मानते हुए राहत की सांस ली। शहर मे ऐसी कई और भी बिल्डिंग है जो पूरी तरह जर जर्ज़र हो चुकी है और किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही उसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी क़ोई सुध नहीं ले रहे है मानो क़ोई हादसे का इंतजार कर रहे
*कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट*








