ताज़ा ख़बरें

*खजराना ब्रिज पर बड़ा हादसा: आयशर कंपनी की बस पलटी, 9 सवारों में 1 गंभीर घायल–ICU में भर्ती

*खजराना ब्रिज पर बड़ा हादसा: आयशर कंपनी की बस पलटी, 9 सवारों में 1 गंभीर घायल–ICU में भर्ती*

 

इंदौर। शनिवार देर रात करीब खजराना ब्रिज पर तेज रफ्तार के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आयशर कंपनी की बस (नंबर MP09 DQ 8083), जो बंगाली चौराहे से रोबोट स्क्वायर की ओर जा रही थी, ब्रिज से नीचे उतरते वक्त अनियंत्रित होकर पलट गई।

 

बस में कुल 9 लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति बस के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल बाहर निकालकर ICU में भर्ती किया गया है। अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं हैं, जिन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।

 

हादसे की सूचना मिलते ही एमआईजी पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। दबे व्यक्ति को निकालने में करीब आधा घंटा लगा। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू में पुलिस की मदद की।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार काफी तेज थी। अनियंत्रित होकर वह ब्रिज की उल्टी तरफ पोल से टकराई और फिर पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई थी।

 

फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और गंभीर घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!