ताज़ा ख़बरें

जिले में अब तक 276.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्जइस साल अब तक पिछले साल से 154.3 फीसदी अधिक औसत वर्षा की गई रिकॉर्ड

लोकेशन कटनी

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

कटनी  – जिले में इस वर्ष रविवार 1 जून से शनिवार 5 जुलाई तक कुल 276.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सर्वाधिक औसत वर्षा इस साल स्लीमनाबाद तहसील में दर्ज की गई है, जहां अब तक 411.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है।

 

जिले में इसी अवधि में बीते वर्ष कुल 108.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार इस साल अब तक पिछले वर्ष की तुलना में 154.3 प्रतिशत अधिक औसत वर्षा हो चुकी है।

 

अधीक्षक भू-अभिलेख डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि जिले में आलोच्य अवधि तक कटनी तहसील में 220.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि तहसील रीठी में 313.8 मिली‍मीटर, बड़वारा तहसील में 267 मिलीमीटर, बरही तहसील में 203 मिलीमीटर और विजयराघवगढ़ तहसील में 267.1 मिलीमीटर, बहोरीबंद तहसील में कुल 199.1 मिलीमीटर एवं स्लीमनाबाद तहसील में 411.2 मिलीमीटर तथा ढीमरखेड़ा तहसील में 329.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!