ताज़ा ख़बरें

*नागरिक गण नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 07622-292740 पर दे सकते है जलभराव की सूचना*

लोकेशन कटनी

*कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट*

 

 

 

कटनी – वर्षा के दौरान नगर के सार्वजनिक मार्गो एवं विभिन्न बस्तियों में जलप्लावन एवं जलभराव की समस्या के त्वरित निराकरण हेतु नगर निगम में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। अतिवृष्टि के दौरान नागरिकग ण *बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम नंबर 07622-292740 पर* संपर्क कर जलभराव की सूचना देकर समस्या का निराकरण करा सकते है।

 

रविवार सुबह से रुक रुक कर हो रही वर्षा को देखते हुए निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे ने कंट्रोल रूम में संलग्न कर्मचारियों को प्राथमिकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए है। निगमायुक्त श्री दुबे के निर्देश पर राजस्व अधिकारी श्री जागेश्वर प्रसाद पाठक द्वारा रविवार रात्रि 11 बजे कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर रात्रिकालीन शिफ्ट में संलग्न कर्मचारियों को कंट्रोल रूम में उपस्थित रहकर नागरिकों की जलभराव संबंधी प्राप्त शिकायतों से क्षेत्रीय अधिकारी एवं गठित दल के कर्मचारियों को तत्काल सूचित कर निराकरण करानें के निर्देश दिए है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!