
राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर जिला अस्पताल में डॉक्टरो का हुआ सम्मान,

खंडवा।। मरीजों की सेवा एवं उनके इलाज करने को लेकर मानना है कि डॉक्टर भी भगवान का रूप होते हैं, जो मरीजो के जीवन को बचाते हैं, हर चिकित्सक डॉक्टर अपने मरीज को भरपूर प्रयास करते हुए उसकी सेवा करते हुए इलाज के माध्यम से उसे स्वस्थ करता है, समाजसेवी सुनील जैन बताया कि डॉक्टर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए उनका सम्मान भी जरूरी है, डॉक्टर्स दिवस हर साल 1 जुलाई को पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य डॉक्टर्स के योगदान को सम्मान देना है। इस दिन के माध्यम से आम जनता को स्वास्थ्य और डॉक्टरों की भूमिका के प्रति जागरूक किया जाता है। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर आज शहर में सभी सामाजिक संस्थाओं द्वारा डॉक्टर का स्वागत और सम्मान किया गया। इसी कड़ी में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल, डॉ.शक्ति सिंह राठौड़, डॉ. कलमें, डॉक्टर डॉक्टर कृष्णा वास्कले, डॉक्टर श्री कलमे, डॉ. दीपक तिवारी डॉ. आनंद होलकर एवं उपस्थित डॉक्टरों का स्वागत व सम्मान कर उन्हें मिठाई खिलाकर सेवा कार्य के लिए समाजसेवी सुनील जैन, सोशल मीडिया के एक्सपर्ट भरत पटेल गोलू, नारायण बाहेती अश्विन लुक, नितिन झवर द्वारा बधाई एवं शुभकामना दी गई।










