ताज़ा ख़बरें

दादाजी धाम पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर आयोजित हुई विचार संगोष्ठी,

खास खबर

दादाजी धाम पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर आयोजित हुई विचार संगोष्ठी,

खंडवा।। मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला इकाई खंडवा के तत्वावधान में डॉक्टर जगदीश चंद्र चौरे की अध्यक्षता में उपाध्यक्ष मंगला चौरे के मुख्य आतिथ्य में एवं कविता विश्वकर्मा तथा अनुराधा जी के विशिष्ट आतिथ्य में दादाजी धूनीवाले के मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि गोष्टी के प्रारंभ में मां सरस्वती की वंदना दीपक चाकरे के द्वारा प्रस्तुत कर कार्यक्रम का आगाज किया जाकर साहित्य जगत के सुनील चौरे उपमन्यु ने दादाजी मंदिर के शिलान्यास समारोह का श्रेय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, ,महापौर और अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे एवं प्रमुख रूप से कलेक्टर ऋषव गुप्ता को देते हुए उन्हें धन्यवाद देते हुए दादाजी के चमत्कार के संस्मरण सुनाए। इसी प्रकार कविता विश्वकर्मा ने बताया कि शहर में दादाजी के नाम से चिकित्सा एवं शिक्षा जगत में विकास करने की संभावनाएं प्रबल है। सुरेंद्र गीते, देवेंद्र जैन, मंगला चौरे, गोविंद शर्मा, अनुराधा जी, महेश मूलचंदानी, कविता विश्वकर्मा, डॉ० रश्मि दीक्षित, दीपक चाकरे, ओम चौरे, माधुरी श्रीवास्तव, हेमंत उपाध्याय सुनील जैन ने भी पूज्य दादाजी के चमत्कार के विषय में सदन को अवगत कराया। डॉ जगदीशचंद्र चौरे (92) ने अपने विचार में छोटे दादाजी से संबंधों के बारे में जानकारी दी गई एवं प्रदेश की अन्य तीर्थ नगरी की भाति खंडवा को भी पवित्र नगरी एवं दादाजी लोक का दर्जा दिया जाता है, तो शहर का तेजी से विकास होना संभावित है। कार्यक्रम का सफल संचालन देवेंद्र जैन ने किया तथा दीपक चाकरे ने आभार माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!