आपातकाल की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित लघु फिल्म किया प्रदर्शन
📝🎯खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार तथा मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस खरगोन में 25 जून 1975 को लगे आपातकाल की पृष्ठभूमि में एक शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं से अवगत कराना था। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पठन से हुई। इसके पश्चात महाविद्यालय के सभागार में विद्यार्थियों व शिक्षकों की उपस्थिति में आपातकाल के संदर्भ में एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसमें उस दौर की घटनाओं और उनके प्रभाव को रेखांकित किया गया।
कार्यक्रम में एक जानकारी परक पीपीटी प्रस्तुति दी गई, जिसमें आपातकाल से जुड़ी संवैधानिक धाराओं, नागरिक अधिकारों और तत्कालीन परिस्थितियों पर प्रकाश डाला गया। वीडियो और दृश्य-श्रव्य सामग्री के माध्यम से छात्रों को विषय की गंभीरता और ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया गया।कार्यक्रम का समापन प्राचार्य डॉ. जी.एस. चौहान द्वारा विद्यार्थियों एवं स्टाफ को संविधान के मूल्यों को बनाए रखने की शपथ दिलाकर किया गया।
छपारा : सांदीपनि विद्यालय में प्रवेशोत्सव के साथ नए सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ
6 days ago
बरबसपुर में विकास की नई राह : विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किया ग्रेवल रोड का भूमिपूजन
6 days ago
पीएम मातृ वंदना योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस
6 days ago
(no title)
6 days ago
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
1 week ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
1 week ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
1 week ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
1 week ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
1 week ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——