ताज़ा ख़बरें

*भारतीय आट्या-पाट्या टीम में हर्ष बाथो को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ

खास खबर

*भारतीय आट्या-पाट्या टीम में हर्ष बाथो को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ

खण्डवा//9वीं दक्षिण एशियाई आट्या-पाट्या चैंपियनशिप जो की विगत दिनों हासीमारा वेस्ट बंगाल में आयोजित हुई थी जिसमे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज विद्यालय खंडवा का पूर्व छात्र हर्ष बाथो का भारतीय पुरुष टीम में चयन हुआ था,जो खंडवा मध्यप्रदेश से एक मात्र खिलाड़ी रहा हर्ष ने इस खेल में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक हासिल किया।हर्ष बाथो का बुधवार को नगर आगमन पर रेल्वे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर विद्यालय समिति के सचिव श्री रविन्द्र जी बंसल,संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर,प्रधानाचार्य श्री वासुदेव जी पंवार सहित अरुण जी गायकवाड़ व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। खेल आचार्य नर्मदा प्रसाद चौहान व विद्यालय परिवार ने हर्ष को शुभकामनाए प्रेषित की व उज्वल भविष्य की कामना की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!