
धाकड़ माहेश्वरी समाज ने श्री महेश नवमी पर भगवान महेश की भव्य शोभा यात्रा निकाली

खण्डवा//माहेश्वरी पंचायत भवन शीतला माता मंदिर गली से अखिल भारतीय धाकड़ माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में स्थानीय समिति ने महेश नवमी पर धाकड़ माहेश्वरी पंचायत भवन शीतला माता गली से भगवान महेश की भव्य शोभा यात्रा निकाली जिसमें पुरुष सफेद पजामा कुर्ता व मातृशक्ति केसरिया साड़ी में नजर आये।आपको बता दे कि महेश नवमी महोत्सव का पर्व विगत तीन दिनों से हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा था जिसमे कई कार्यक्रम भी आयोजित किये गये थे।कार्यक्रम के चौथे दिवस बुधवार को भगवान महेश की शोभा यात्रा गगन भेदी आतिशबाजी के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से निकली गई जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत हुआ तत्पश्चात पुनः शीतला माता गली स्थित माहेश्वरी पंचायत भवन में शोभा यात्रा का समापन हुआ।इसके बाद भगवान महेश की स्तुति की गई और सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय समिति के पदाधिकारीगण व बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे।इस शोभा यात्रा की प्रमुख बात राजगढ़ का बैंड रहा जो आकर्षण का केंद्र बना।











