UP News: पीलीभीत में ट्रक की टक्कर से सिपाही समेत दो लोगों की मौत, बाइक से पुलिस लाइन जा रहे थे दोनों
पीलीभीत के टनकपुर हाईवे पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में सिपाही समेत दो लोगों की मौत हो गई। सुनगढ़ी थाने में तैनात सिपाही शिवम बालियान (30 वर्ष) अपने साथ शहर के मोहल्ला बाग गुलशेर खां निवासी बॉबी चौधरी (25 वर्ष) पुत्र नन्हे बाबू के साथ पुलिस लाइन स्थित आवास पर जा रहे थे। इसी दौरान गौहनिया चौराहे के पास ट्रक की टक्कर से दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। हालांकि टक्कर के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया था। बताया जाता है कि जोरदार टक्कर के बाद दोनों लोगों के शव क्षत-विक्षत हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सिपाही शिवम बालियान मूल रूप से बुलंदशहर जिले का रहने वाले थे। जानकारी पर परिजन पीलीभीत पहुंच गए। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है।
प्रजापति ब्रह्मकुमारी बहनो द्वारा पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन*
17 hours ago
खंडवा अलीराजपुर रेल लाइन की डीपीआर की राह खुली, आदिवासी अंचल के विकास को लगेंगे पंख
17 hours ago
नेपाल में आई भीषण त्रासदी के दिवंगतों की स्मृति में सामूहिक प्रार्थना।
17 hours ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड को देश-विदेश के लोगों के सामने रखा।
17 hours ago
दिगंबर जैन समाज के पर्युषण पर्व महोत्सव का आयोजन 16 सितंबर से प्रारंभ।
17 hours ago
*श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के लिए अनोखे अंदाज़ में शहरवासियों को किया जा रहा आमंत्रित*
17 hours ago
*श्री झूलेलाल नवयुवक मंडल अध्यक्ष पद पर श्री सबनानी हुए विभूषित*
17 hours ago
*थाना मूंदी के दुर्घटना संभावित क्षेत्र(ब्लैक स्पॉट्स) का यातायात पुलिस खण्डवा एवम थाना मूंदी के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा*
20 hours ago
*खण्डवा पुलिस का नवाचार “यातायात जन चौपाल” लगातार जारी*
20 hours ago
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ लगातार जारी, नगर निगम प्रांगण खण्डवा में आयोजित हुआ कार्यक्रम