
हरिवल्लभ दास शाह के निधन उपरांत नेत्रदान,
लायन्स नेत्रदान एवं देहदान समिति के सहयोग से हुआ 508 वा नेत्रदान,
दादाजी की नगरी खंडवा में मानव सेवा के कार्य में सक्रिय भूमिका निभा रही है समिति,
खण्डवा।। रामगंज खण्डवा निवासी हरिवल्लभ दास शाह का आकस्मिक देवलोकगमन हो गया। समिति संयोजक नारायण बाहेती ने बताया कि पुत्र राजेन्द्र शाह ने लायन्स नेत्रदान देहदान जनजागृति समिति से सम्पर्क कर नेत्रदान की इच्छा व्यक्त की। लायन राजेन्द्र शाह, रविन्द्र शाह,पौत्र समर्थ व दर्शन शाह ने नेत्रदान स्वीकृति पत्र पर हस्ताक्षर कर सहमति प्रदान की। हरिवल्लभ शाह के निधन उपरांत शाह परिवार की सहमति से लायन्स नेत्रदान व देहदान जनजागृति समिति द्वारा लायन्स क्लब खंडवा, सक्षम संस्था खण्डवा व एम के आई बैंक व लियो क्लब खण्डवा के सहयोग से समिति के नारायण बाहेती ,डॉ सोमिल जैन, नेत्र चिकित्सा सहायक प्रहलाद तिरोले ,घनश्याम वाधवा,डॉ राधेश्याम पटेल,अनिल बाहेती,राजीव शर्मा,राजीव मालवीय, सुनील जैन,गांधीप्रसाद गदले, सुरेन्द्रसिंह सोलंकी,रणवीर सिंह चावला , चंचल गुप्ता, महेश पटेल,लियो अर्पित बाहेती, सुमित परिहार ,शिवम जायसवाल के सहयोग से नेत्रदान प्रक्रिया पूर्ण की । समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि समिति के सक्रिय संयोजक नारायण बाहेती एवं समिति सदस्यों के सहयोग से दादाजी की नगरी खंडवा में मानव सेवा का पुण्य कार्य किया जा रहा है। नेत्रदान एवं देहदान के लिए लोगों एवं परिजनों को समझाकर यह कार्य पूर्ण किया जा रहा हैं, समिति द्वारा 508 वा नेत्रदान संपन्न हुआ ।नेत्रदान पश्चात परिवारजनो को नेत्रदान आभार पत्र सौपा गया। नेत्रदान में सिर्फ कार्निया निकाला जाता है।पूरी आंख नहीं निकाली जाती।जिससे चेहरा विभत्स नही होता।देह जिस स्थान पर हो टीम वहाँ पहुचकर नेत्रदान करती है।नेत्रदान व देहदान की जानकारी, घोषणा पत्र भरने के लिए समिति से कभी भी सम्पर्क किया जा सकता। समिति के सहयोग से 16 व्यक्तियों के निधन उपरांत देह मेडिकल कॉलेज को मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्राओं की शिक्षा के लिए प्रदान की गईं।












