लोक सेवा केन्द्र खरगोन, भगवानपुरा एवं भीकनगांव के लिए वित्तीय निविदा खोली गई
597 आवेदनों को पात्र व 04 आवेदनों को किया को अपात्र
वित्तिय निविदा में पात्र हुए निविदाकारों की लॉटरी 27 मई को खोली जायगी
📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारण्टी अधिनियम अंतर्गत जिले के लोक सेवा केन्द्र खरगोन, भगवानपुरा एवं भीकनगांव के लिए नवीन निविदाएं जारी की गई है। इस टेंडर प्रक्रिया में 03 लोक सेवा केंद्रों के लिए 663 आवेदन प्राप्त हुए जिनका तकनीकी परीक्षण के दौरान गठित समिति द्वारा निर्णय लेकर पात्र व अपात्र (कारण सहित) निविदाकारों की सूचि जारी की गई। जिले में 03 लोक सेवा केन्द्रों के लिए प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण समिति द्वारा किया जाकर निविदा में तकनीकी रूप से पात्र एवं अपात्र की अंतिम सूची पोर्टल पर अपलोड की जाकर तकनीकी निविदा में पात्र निविदाकारों की वित्तिय निविदा 23 मई को समिति सदस्यों के समक्ष खोली गई। तकनीकी निविदा में 601 आवेदनों को पात्र किया गया जिनका वित्तिय निविदा में समिति द्वारा परीक्षण किया गया। जिसमें जिन आवेदकों द्वारा 20 रूपये शुल्क अंकित किये गये उन्हें पात्र किया गया एवं जिनके द्वारा 20 से कम या ज्यादा शुल्क अंकित किये जाने वाले आवेदकों को अपात्र किया गया है। वित्तिय निविदा में 597 आवेदनों को पात्र किया गया एवं 04 आवेदनों को अपात्र किया गया है।
इस सम्बन्ध में वित्तिय निविदा में पात्र हुए निविदाकारों की लॉटरी आर.एफ.पी. की कंडिका अनुसार 27 मई को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभा गृह खरगोन में समिति सदस्यों एवं उपस्थित निविदाकारों के समक्ष खोली जावेगी। यह सूचना पोर्टल http://mpedistrict.gov.in/ पर अपलोड की गई है। समस्त निविदाकार वेबसाइट का अवलोकन कर सूचित हो, निविदाकार/प्रतिभागियों को पृथक से कोई सूचना तामिल नहीं करायी जावेगी।