खरगोनमध्यप्रदेश

पीएचई विभाग द्वारा पेयजल स्रोतों का किया जा रहा क्लोरिनेशन

जल स्रोतों को गंदगी से बचाने और शुद्ध जल ही पीने जनता को दिया जा रहा संदेश

पीएचई विभाग द्वारा पेयजल स्रोतों का किया जा रहा है क्लोरिनेशन

 

जल स्रोतों को गंदगी से बचाने और शुद्ध जल ही पीने जनता दिया जा है संदेश

 

    खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट… 📝

कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा वर्षा ऋतु के पूर्व अभियान चलाकर पेयजल स्त्रोतों के क्लोरिनेशन का कार्य अभियान के रूप में किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण जनता को पेयजल स्रोतों को गंदगी से बचाने और बीमारियों से बचने के लिए शुद्ध पेयजल का ही सेवन करने का संदेश दिया जा रहा है।

 

      लोग स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री राहुल सूर्यवंशी ने बताया कि गुरुवार 22 मई को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के विकासखंड समन्वयक अमित गुर्जर, रसायनज्ञ लोकेन्द्र शर्मा एवं हैंडपम्प तकनीशियन द्वारा ग्राम पंचयात सिनखेड़ा एवं बरुड़ पहुंच कर पेयजल स्त्रोतो में क्लोरिनेशन किया गया और ग्राम में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जल जनित रोगों से बचाव के लिए नुकड़ बैठको का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को शुद्ध जल पीने के लिए प्रेरित किया गया l ग्रामीण जनों को ग्राम में स्वच्छता बनाए रखने, जलस्रोतों को गंदगी से बचाने एवं नियमित शुद्ध पेयजल का ही उपयोग करने के संबंध में जागरूक किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!