सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर प्रीति जैन के द्वारा 10 मई को नेशनल लोक अदालत में निराकृत हुए प्रकरणों की जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत में लंबित कुल 479 प्रकरणों में राजीनामा हुआ। जिनमें 04 करोड़ 53 लाख 76 हजार 518 रूपये का सेंटलमेंट हुआ और 1231 व्यक्ति लाभांवित हुए हैँ। नगर पालिका, बैंक एवं बीएसएनएल के प्रीलिटिगेशन मामलों में कुल 679 प्रकरणों का राजीनामा हुआ। जिनमें 01 करोड़ 82 लाख 16 हजार 60 रूपये की वसूली हुई और 783 व्यक्ति लांभावित हुए। इस दौरान सभी लाभांवित को पर्यावरण सुरक्षा को बढावा देने के लिए एक-एक पौधा भेंट किया गया।