खरगोनमध्यप्रदेश

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भगवानपुरा में गोमुख नदी की साफ सफाई की

त्रिलोक न्यूज़ खरगोन ब्यूरो रिपोर्ट

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत भगवानपुरा में गोमुख नदी की साफ-सफाई की

 

📝खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 10 मई को खरगोन जिले के विकासखंड भगवानपुरा में गोमुख नदी की साफ-सफाई की गई ब्लॉक समन्वयक महेश कुमार खराड़े ने बताया कि 30 जून तक चलने वाले महाअभियान में 02 घंटे अभियान को मूर्त रूप देकर नदी को स्वच्छ किया गया है। साथ ही जल को सहेजने की शपथ दिलाई गईं। वर्तमान में गंदे पानी से फेल रही बीमारियों सें भी बचने की सलाह दी गई। नवीन जल संग्रहण संरचनाओं के साथ-साथ पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं का जीर्णोद्धार, जल स्त्रोतों और जल वितरण प्रणालियों की साफ सफाई की जा रही है। जल स्त्रोतों के आस पास पौध रोपण के कार्य भी किये जा रहे है।

 

         ग्राम स्तर पर समाज की सहभागिता के साथ-साथ जल संरक्षण व जागरूता के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। संपूर्ण अभियान को इस तरह से नियोजित किया जा रहा है, जिससे यह अभियान समाज और सरकार की सहभागिता से जल संरक्षण व संवर्धन का जन आंदोलन बन सके। इस दौरान नवांकूर नन्हेश्वर जन सेवा संस्था के सदस्य परामर्शदाता कान्हा जायसवाल, प्रसफुटन समिती के सदस्य छात्र-छात्राए आदि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!