ताज़ा ख़बरें

एक राष्ट्र एक चुनाव पर चर्चा: सांसद पाटील बोले- एक साथ चुनाव से देश को होगा फायदा,

चुनाव की विचार गोष्ठी हमारे लिएअविस्मरणीय रहेगी। ,न्यायाधीश रोहित रोहित आर्य,

एक राष्ट्र एक चुनाव पर चर्चा: सांसद पाटील बोले- एक साथ चुनाव से देश को होगा फायदा,

चुनाव की विचार गोष्ठी हमारे लिएअविस्मरणीय रहेगी। ,न्यायाधीश रोहित रोहित आर्य,

खंडवा ।। पूरे देश में इस समय एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर मंथन चल रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच हे कि एक राष्ट्र एक चुनाव से जहां समय की बचत होगी तो विकास कार्य में तेजी आएगी,वही चुनाव में जो आर्थिक बोझ सरकार पर बढ़ जाता है उसमें भी काफी ज्यादा कमी आएगी। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जिला मुख्यालय खंडवा में एक राष्ट्र एक चुनाव समिति के तत्वाधान में सिविल लाइन स्थित किशोर सभागार में इस विषय को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित हुई जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य शामिल हुए उन्होंने एक राष्ट्र एक चुनाव पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित किया। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य खंडवा पहुंचे। उन्होंने इससे पहले श्री दादाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन किये उन्होने कहा कि दादाजी की पवित्र नगरी में एक राष्ट्र एक चुनाव की विचार गोष्ठी हमारे लिए अविस्मरणीय रहेगी। इसे हमें साकारात्मक करना है। ये कोई राजनीति और प्रशासनिक नहीं है। ये दृष्टिकोण प्रधानमंत्री मोदी जी की है। उनकी सोच कोई चुनावी लाभ हानि की नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए है। हमारा देश सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हमारे यहां होने वाले चुनाव अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा ने एक राष्ट्र, एक चुनाव पर राज्य की समिति के लिए पार्टी का समन्वयक मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रोहित आर्य को नियुक्त किया है। आर्य प्रदेशभर में अलग-अलग जगहों पर एक राष्ट्र एक चुनाव पर विचार गोष्ठी में बौद्धिक लोगों से चर्चा कर रहे हैं। और उनकी राय जान रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि वर्षों से हम देख रहे हैं लोकसभा विधानसभा के अलग-अलग चुनाव में शासकीय मशीनरी पूरी चुनाव कार्य में लग जाती है जिससे विभागीय स्तर पर कार्यों में कमी आती हें, चुनाव में सरकार का काफी खर्च भी हो जाता है आज की आवश्यकता है एक राष्ट्र एक चुनाव हम सभी मिलकर देश के राष्ट्रपति के नाम पत्र भेजकर इसकी मांग करें जिससे समय एवं सरकार पर आर्थिक बोझ में कमी आए। सांसद श्री पाटिल ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सबसे अधिक शिक्षा विभाग का अमला लगता है। एक साथ चुनाव कराने से सरकारी खर्च में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव आज की जरूरत है। इससे बार-बार होने वाले चुनावों का बोझ कम होगा।खर्च भी कम होगा। मोदी सरकार की यह एक राष्ट्रीय हितेषी पहल हैं जिससे एक मजबूत देश का निर्माण होगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किशोर सभा गृह मे आयोजित किया ।
कार्य क्रम के मुख्य वक्ता हाईकोर्ट के पूर्व न्यायधीश श्री रोहित आर्य , खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल , कार्यक्रम की अध्यक्षता भरत झंवर द्वारा की गई। एक राष्ट्र एक चुनाव विचार गोष्ठी के समर्थन में भरत झवर, विधायक कंचन मुकेश तनवे, छाया मोरे, महापौर अमृता अमर यादव,राजपाल सिंह तोमर, डॉक्टर संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम की शुरुआत मे आशीष चटकेले, सागर आरतानी, कपिलअंजने, द्वारा वन्देमातरम, गीत
गा कर की गई। आयोजित कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, राजेश तिवारी, सुभाष कोठारी,दिनेश पालीवाल, परमजीत सिंह नारंग, मुकेश तनवे, गुरमीत उबेजा, सुनील जैन, देवेंद्र सिंह यादव, मोहन गंगराड़े, तपन डोंगरे, बालू करोड़ी, राजू भाटिया,राजेश यादव, मंगलेश सिंह तोमर, संजय राणा, सोनू इंगे, अनूप पटेल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे, कार्यक्रम का आभार हरीश कोटवाले ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!