ताज़ा ख़बरें

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री तोमर ने भाजपा एवं सांसद कार्यालय पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

धार्मिक त्योहारों की तरह ही राष्ट्रीय पर्व को भी उत्साह के साथ हम सभी ने मनाना चाहिए, ,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री तोमर ने भाजपा एवं सांसद कार्यालय पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज।

धार्मिक त्योहारों की तरह ही राष्ट्रीय पर्व को भी उत्साह के साथ हम सभी ने मनाना चाहिए, ,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,

खंडवा।। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व पूरे जिले के साथ जिला मुख्यालय खंडवा में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड पर संपन्न हुआ जहां संस्कृति एवं पर्यटन के साथ जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने ध्वजा रोहण कर परेड की सलामी ली। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय एवं सिविल लाइन स्थित सांसद कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व हम सबके लिए धार्मिक पर्व की भांति ही है हम सभी ने राष्ट्रीय पर्व को देशभक्ति की भावना के साथ मनाना चाहिए। भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा देश की आन बान शान का प्रतीक है यह सदैव ऊंचा रहे इसका सदैव सम्मान किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे,विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव ने भी सभी उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया राष्ट्रीय पर्व के इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता यादव,विधायक कंचन मुकेश तनवे, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे सेवादास पटेल,राजेश तिवारी अरुण सिंह मुन्ना राजेश डोंगरे सुभाष कोठारी पुरुषोत्तम शर्मा हरीश कोटवाले दिनेश पालीवाल अमर यादव नंदन करौडी धर्मेंद्र बजाज, मुकेश तनवे,प्रवक्ता सुनील जैन, अनिल विश्वकर्मा, चंद्रेश पचौरी, मंगलेश तोमर, भरत पटेल, आशीष चटकेले रोहित मिश्रा, प्रदीप यादव स्नेहा पाराशर, ममता बोरसे, अनूप पटेल, कपिल अंजने सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!